Giridih : गया था मछली पकड़ने, पुलिया के नीचे दबकर हो गई मौत…

Giridih : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड में एक दर्दनाक घटना घटी है जहां मछली पकड़ने के दौरान पुल के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान करण कुमार के रुप में हुई है जो कि हरिजन टोला का रहने वाला था। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हरिजन टोला का बताया जा रहा है।

1 min 4 22Scope News

ये भी पढ़ें-Deoghar firing : स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को गोली मारने वाला टीचर गिरफ्तार, फांसी लगाने की… 

दरअसल हुआ यूं कि करण कुमार मछली पकड़ने के लिए नाले के पास गया था। मछली पकड़ते पकड़ते वह एक पुलिया के पास आ गया। पुलिया के नीचे ही वह मछली मार था कि अचानक पुलिया की दीवार का एक हिस्सा भरभराकर युवक के ऊपर ही गिर गया। दीवार के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

2 min 4 22Scope News

ये भी पढ़ें- Palamu : बालू ने छीन ली जिंदगी, लोगों ने कर दिया सड़क जाम और कर दी… 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...