Advertisment

चाईबासा में सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, केन बम बरामद, मौके पर किया डिफ्यूज

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रास्ते के बिचो बिच केन बम बिछा रखा था. पुलिस ने बम को बरामद कर मौके पर डिस्पीयूज कर दिया. पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सलियों ने जिला सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश के तहत बम लगाया गया था. समय रहते पुलिस उसे बरामद कर जंगल में ही नष्ट कर दिया.

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा और तेंदा गांव के बीच पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने तीन बम लगाया है. सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए पुलिस बिना देर किए रविवार की सुबह सीआरपीएफ 60 बटालियन और कराईकेला थाना पुलिस ने सर्च अभियान चलाया.

सर्च अभियान के दौरान कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा और तेंद्रा गांव के बीच नक्सलियों ने केन बम लगाया गया था. सर्च अभियान में सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों ने बम बरामद किया और जंगल में ही नष्ट कर दिया. जिससे एक बड़ी घटना होने से पहले टल गई. इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया.

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित AK-47 फायरिंग के मुद्दे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: पटना में तेजस्वी यादव ने पार...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाले जा रहे राजभवन मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर...

Sahibganj School Students Protest: साहिबगंज में स्कूल की बदहाली के खिलाफ...

Sahibganj School Students Protest: स्कूल में कथित अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूली बच्चों ने अब अपनी आवाज खुद उठाई है। बोरियो...