Advertisment

WEST CHAMPARAN में युवक की पिटाई से हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में आपसी विवाद में एक युवक की पिटाई से मौत हो गई। घटना पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या 15 लोहा पट्टी मार्किट की है। मृतक की पहचान अनिल केसरी के पुत्र गौरव कुमार केसरी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में मृतक की मां ने बताया कि शनिवार की दोपहर मृतक का मोहल्ले के दीपू, गोलू और सहदेव एवं उनके परिवार के लोगों ने किसी विवाद के कारण युवक की पिटाई की थी। पिटाई के बाद रात में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने कहा कि एक युवक के मौत की सूचना मिली है। पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा कि मौत का कारण क्या है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- MUNGER में तालाब से पशुपालक का शव बरामद, परिजनों ने कहा हुई है हत्या

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

WEST CHAMPARAN WEST CHAMPARAN WEST CHAMPARAN

WEST CHAMPARAN

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...