फिर दिखा पुलिस का अमानवीय चेहरा, होली में डीजे बजाने पर पुलिस की पिटाई से युवक की मौत

बलथर थाना क्षेत्र की घटना 

Bettiah: बलथर थाना क्षेत्र का आर्जानगर गांव में होली के अवसर पर डीजे बजाने पर पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत. मृतक की पहचान अनिरुध्द यादव के रूप में हुई हैं.

बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर युवक गांव में डीजे बजाकर दोस्तों और ग्रामीणों के साथ डांस कर रहा था,

इस बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी और पुलिस की ओर से डीजे बजाने से मना किया गया.

युवक की गलती यह थी कि उसने डीजे बजाना रोकने से इनकार कर दिया.

इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गयी.

पुलिस का अमानवीय चेहरा – थाने में पुलिस की पिटाई से हुई युवक की मौत

ग्रामीणों का आरोप है कि थाने में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी,

जिसके कारण युवक ने थाने में ही दम तोड़ दिया.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया,

थाने में भी तोड़फोड़ की गई है. लोगों ने बेतिया बलथर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है.

कई थानों की पुलिस हालात पर काबू पाने के प्रयास में जुटी 

हालात पर काबू पाने के लिए करीबन आधा दर्जन की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.  इसके साथ ही  बेतिया एसपी, एसडीपीओ नरकटियागंज, एसडीपीओ बेतिया  भी हालात पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं.

रिपोर्ट – शक्ति 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...