Advertisment

टोक्यो ओलंपिक्स खिलाड़ियों के लिए मार्शल आर्ट्स के बच्चों ने निकाली रैली

झरियाः सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया लाल बाजार के मार्शल आर्ट्स के बच्चों ने रन फोर इंडिया टोक्यो ओलंपिक्स के खिलाड़ियों के लिए रैली निकाली। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह एवं झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साहू ने रैली का उद्धाटन किया। रैली में बच्चों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम के साथ-साथ इंडिया-इंडीया के गगनचुंबी नारे लगाए। मौके पर भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने कहा कि बच्चे ओलंपिक खेलों में गोल्ड जीत रहे है। देश के बच्चे जब ओलंपिक में पदक हासिल करते हैं तो हर भारतीय गौरवान्वित होता है। भारतीय जनता पार्टी खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। योग एवं मार्शल आर्ट शिक्षक अमित साव ने माता-पिता से बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

IAS Vinay Choubey: जेल से बाहर आते ही फिर बढ़ी मुश्किलें,...

 शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे जेल से बाहर आ चुके हैं। अब ACB ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों से...

Para Teacher Pension: पारा शिक्षकों की पेंशन पर सरकार ने हाईकोर्ट...

 झारखंड में पारा शिक्षक से सहायक आचार्य बने शिक्षकों की पेंशन के मामले में शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।Para...

JPSC Scam: अभय तिवारी के बयान में बड़ा खुलासा, TDPL को...

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने CID को दिए बयान में TDPL नियुक्ति और पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से जुड़े गंभीर...