रामगढ़ःभुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल सौंदा स्टाफ क्वार्टर में अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस पार्टी के नेता कमलेश नारायण शर्मा और उनकी पत्नी चंचला देवी को धारदार हथियार से गला रेत दिया. कमलेश नारायण शर्मा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पत्नी चंचला देवी को गंभीर अवस्था में भुरकुंडा, सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा को बाद रिम्स रेफर कर दिया. कमलेश नारायण शर्मा कांग्रेस पार्टी के नेता और सहारा इंडिया कंपनी, भुरकुंडा में ब्रांच मैनेजर के पद कार्यरत थें.

हत्या की जानकारी मिलते ही विधायक का अंबा प्रसाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले की जांच सीआईडी से करवाने की मांग की. अंबा प्रसाद ने कहा कि कमलेश शर्मा की पत्नी को बचाना बेहद जरुरी है, इस मामले में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करुंगी. क्योंकि इसी से हत्यारे का सुराग मिल सकता है. पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद विधायक कमलेश शर्मा की पत्नी से मिलने के लिए रिम्स निकल गई.
रिपोर्टः मुकेश


















