Begusarai Shocker : बेगूसराय में एक ही परिवार के चार का गला रेता, पति-पत्नी और बेटी की मौत जबकि बेटा गंभीर

डिजीटल डेस्क :  Begusarai Shocker – बेगूसराय में एक ही परिवार के चार का गला रेता, पति-पत्नी और बेटी की मौत जबकि बेटा गंभीर।  राज्य के बेगूसराय में सोए अवस्था में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों का धारदार हथियार से गर्दन काट दिया। इसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। अपराधियों ने चारों के शरीर पर एसिड भी डाल दिया था। घायल अवस्था में बेटे को इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है।

Begusarai Shocker : इलाके में सनसनी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी, गांव में मातम

घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने सभी परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। तभी सोया अवस्था में अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और पुत्र और पुत्री को गर्दन काट दिया। जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

वही पुत्र गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों की पहचान संजीवन महतो, संजीता देवी और सपना कुमारी के रूप में हुई है। बेटे अंकुश कुमार की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय में तिहरे हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।
Begusarai Shocker बेगूसराय में तिहरे हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।

Begusarai Shocker : मृतक ने दो शादियां की थीं और उसी से हुई रंजिश में वारदात की आशंका

मृतकों की पहचान नागेंद्र सिंह का संजीवन महतो (40), उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, घायल बेटे की पहचान 8 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप मे हुई है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे परिवार एक ही घर में सोया था। परिजनों के मुताबिक, संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था, तभी सोए अवस्था में अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और दोनों बच्चों का गला रेत दिया। इस घटना में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है।

Begusarai Shocker :

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी. बछवाड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादियां की थीं। पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और घटना में अभी तक पुलिस के बयान नहीं आए हैं।

https://youtube.com/22scope

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...