Advertisment

नालंदा में विपक्ष पर बरसे नड्डा, कहा- लालू बोलते थे कि अगर सड़क बना देंगे तो पुलिस आ जाएगी, इसलिए मत बनाओ

नालंदा : लोकसभा चुनाव अंतिम चरम में है। बड़े नेताओं का बिहार आने का सिलसिला जारी है। आखिरी चरण का चुनाव प्रचार चल रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज बिहार दौरे पर हैं। जहानाबाद और आरा में चुनाव कार्यक्रम खत्म करने के बाद वह नांलदा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। नालंदा लोकसभा संसदीय सीट से जदयू के सांसद व एनडीए के कैंडिडेट कौशलेंद्र कुमार के लिए वोट मांगा।

GOAL Logo page 0001 24 22Scope News

जेपी नड्डा ने नालंदा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और परिवर्तन की ओर चल पड़ा है। पहले राजनीति वोट की होती थी, जाति और धर्म की होती थी, तुष्टिकरण की होती थी। मोदीने 10 साल में राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति और राजनीति की सोच बदल डाली है। आज राजनीति विकासवाद की हो गई है। मोदी का मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कहते थे कि भारत तो अनपढ़ देश है, गांव में डिजिटल का क्या फायदा होगा। वो ऐसा इसलिए कहते थे कि उनको भारत का सामर्थ्य मालूम नहीं था। लेकिन मोदी भारत का सामर्थ्य पहचानते थे। यही वजह है कि आज सब्जी बेचने वाला भी डिजिटल पेमेंट लेता है। ये बदलता भारत है।
आज पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। बिहार में आठ करोड़ 70 लाख लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। जिसके कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं।

नड्डा ने कहा कि इसी तरह पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ 78 लाख किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपए भेजे जा रहे हैं। बिहार में 80 लाख किसानों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में सिर्फ दो घर ही मिलते थे। आज नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए हैं। आज एक-एक पंचायत में 40-50 मकान बन रहे हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत हर घर की छत पर सौर ऊर्जा लगाई जाएगी। जिससे हर घर को मुफ्त बिजली मिलेगी और बची हुई बिजली को सरकार खरीदेगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब को आज पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। पहले यहां जंगलराज था, गरीबों की जमीनें कब्जा कर ली जाती थीं, अपहरण और हत्याएं आम बात थी। बिहार के लोगों को सुख-शांति नीतीश और भाजपा की सरकार में मिली। लालू यादव बोलते थे कि अगर सड़क बना देंगे तो पुलिस आ जाएगी। इसलिए सड़क मत बनाओ। क्राइम करो और मौज करो। जो मर्जी सो करो, लेकिन मेरी कुर्सी को मत छेड़ो। RJD का मतलब है – राष्ट्र विरोधी, रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल।

यह भी पढ़े : जहानाबाद के बाद आरा पहुंचे जेपी नड्डा, RJD का मतलब समझाया

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...

Radha Govind University Football Team: फुटबॉल मैदान पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय...

Radha Govind University Football Team: रामगढ़ के सिद्धू कान्हू ग्राउंड में आयोजित एक लीग फ़ुटबॉल टूर्नामेंट में, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की फ़ुटबॉल टीम ने...

निकलेगी 30 फीट का लंबी कांवड़ यात्रा, डेढ़ क्विंटल से भी...

गयाजी : सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त तरह-तरह की कांवर यात्रा निकालते हैं। कोई दो फीट की कांवर लेकर बाबा...