जीविका दीदियों का नौबतपुर प्रखंड में वोटिंग टर्न आउट रेशियों बढ़ाने का है लक्ष्य

नौबतपुर : नौबतपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जीविका दीदियों द्वारा विभिन्न माध्यमों द्वारा निरंतर व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में नौबतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका, नौबतपुर की जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता महारैली एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रखंड से लगभग 3000 जीविका दीदियों ने भाग लिया। समझे वक्त की नजाकत, वोट है लोकतंत्र की ताकत, पहले मतदान, फिर जलपान। आपका वोट आपकी ताकत, दोनों बने देश की ताकत एवं सारा छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जैसे नारों से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा।

मतदाता जागरूकता महारैली सह खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में जीविका दीदियों के द्वारा कबड्डी, कुर्सी दौड़, सुई-धागा, रस्साकशी, गोली-चम्मच आदि खेल के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जिसका संचालन संकुल संघों की अध्यक्ष दीदी ने किया। सभी विजेताओं को संकुल संघ की अध्यक्ष दीदी के हाथों सम्मानित भी किया गया। मुकेश कुमार शासमल, जिला परियोजना प्रबंधक, पटना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित दीदी को मतदान का महत्व समझाया साथ हीं सभी को मतदान हेतु शपथ ग्रहण भी कराया गया।

प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कुल 19 पंचायतों में जीविका से जुड़ी सभी जीविका दीदियों ने लगातार अपने गांव एवं पंचायतों में प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, रैली एवं रात्रि चौपाल जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। ताकि आगामी एक जून 2024 को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में नौबतपुर प्रखंड के मतदाता अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग कर सकें। जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाया तथा जीविका दीदी गुड़िया कुमारी नें दीदियों को अपने गीत के माध्यम से भी जागरूक किया।

कार्यक्रम में जागरूकता संबंधित हस्ताक्षर अभियान भी किया गया, जिसमें सभी ने अपने मतदान करने को हस्ताक्षर किया। डाॅ. रूपेश कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. अल्पना पाठक, रूपाली डायग्नॉस्टिक एंड इंटरवेंशंस और सगुना ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में घोषणा किया कि अंगुली पर मतदान की स्याही दिखाकर कोई भी मतदाता जांच में 10 फीसदी का छुट पा सकते हैं। कार्यक्रम में मनोज रंजन, जिला प्रबंधक, सामाजिक विकास, शुभ नारायण राय, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ, राकेश कुमार प्रियदर्शी, मेनका कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक, मोनी सिन्हा, निधी कुमारी, कंचन, दीपा सिंह, सुष्मिता, आशा, निशिकांत के अलावे राजकुमार, उमेश, प्रदीप, धर्मेन्द्र, पुष्पा, संजीव, पूनम, रीना और गायत्री ने कार्यक्रम में अपना मुख्य योगदान दिया।

यह भी पढ़े : मंत्री प्रेम कुमार ने रामकृपाल यादव को लेकर चलाया चुनावी जनसंपर्क

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...