‘देश के सुनहरे भविष्य के लिए नरेंद्र मोदी की जरूरत’

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 के संदर्भ में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने पटना में ‘सामाजिक जीवन में चिकित्सकों की भूमिका’ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड थे। इस कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन समेत पटना के कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व संचालनकर्ता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. बीझा मृणाल थे।

GOAL Logo page 0001 24 22Scope News

परिचर्चा के दौरान बिहार प्रदेश भाजपा के संयोजक डॉ. बीझा मृणाल ने कहा कि राजनीति हमारे समाज का प्रतिबिम्ब मानी जाती है और समाज की भी उतनी ही भूमिका राजनीति को दिशा देने में होती है और मेरा मानना है कि डॉक्टर्स इस समाज को जितना प्रभावित कर सकते हैं, दूसरा कोई नहीं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक-सामाजिक मूल्यों में चाहे जितनी भी गिरावट आ गई हो लेकिन डॉक्टर्स आज भी सम्मान से देखे जाते हैं। ऐसे में समाज का पक्ष रखना कहीं-न-कहीं उनका दायित्व हो जाता है।

लोकसभा चुनाव को लेकर डॉ. मृणाल ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के एक और कार्यकाल को तय करेगा। नए भारत, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए उनके विज़न को लेकर 1 अरब 40 करोड़ भारतवासी क्या सोचते हैं, ये चुनाव यह भी तय करेगा। उन्होंने कहा कि ये तटस्थ रहने का समय नहीं, हमलोगों को तय करना है कि हमलोगों का पक्ष क्या है। अगर देश के सुनहरे भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार जरूरी है तो हमें अपनी भूमिका उनके समर्थन में जरूर निभानी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि देश का जनमानस प्रधानमंत्री मोदी के साथ है और इस बार एनडीए गठबंधन 400 का आंकड़ा जरूर पार करेगा। जहां तक बिहार की बात है, यहां की 40 की 40 सीटें एनडीए की झोली में आएंगी।

यह भी पढ़े : नालंदा में विपक्ष पर बरसे नड्डा, कहा- लालू बोलते थे कि अगर सड़क बना देंगे तो पुलिस आ जाएगी, इसलिए मत बनाओ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की...

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा...

Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease...

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर...

Deregulation Meeting: बिहार में निवेश और Ease of Doing Business बढ़ाने...

बिहार में विनियामक सुधार, निवेश बढ़ाने और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुराने कानून हटाने और सिंगल...

Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक...

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच...

Cooperative Department: मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला पदभार, ग्रामीण Economy...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। पैक्स, सहकारी बैंक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।Cooperative Department...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img