Patna City Crime : बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भूना

Patna City Crime : पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के शेखा के रोज के नजदीक रविवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। आनन फानन में लोगों ने युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पाकर खाजेकला थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 डॉ गौरव कुमार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सोनू कुमार 35 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सोनू कुमार का भी आपराधिक इतिहास रहा है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात सोनू कुमार अपने घर के नजदीक बैठा था। इसी क्रम में चार की संख्या में अपराधी मौके पर पहुंचे और सोनू ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से पैदल ही फरार हो गए।

गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सोनू को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना को लेकर पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि सोनू कुमार का भी पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे बरामद किए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की हैट्रिक, एकतरफा रहा फाइनल, तीसरी बार जीती ट्रॉफी…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

patna city crime patna city crime patna city crime

सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ...

सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब...

Koderma Hospital Death: गलत खून चढ़ाने का आरोप या हार्ट अटैक?...

Koderma Hospital Death: ज़िला मुख्यालय स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 70 वर्षीय राबिया देवी की मौत के बाद तनाव...

स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए।...