Advertisment

Jharkhand Weather Update 28-05-2024: आज 10 जिलों में बिजली कड़कने के साथ ही वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती बारिश

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 28 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि मंगलवार को पूरे Jharkhand में बंगाली की खाड़ी से चला चक्रवात कमजोर पड़ते हुए राज्य के कई हिस्सों में अपना असर दिखाएगा। लो प्रेसर की भी स्थिति बन सकती है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में बारिश होने की उम्मीद जताई है। तेज हवाओं का झोंका भी देखने को मिल सकता है। साथ बिजली कड़कने और वज्रपात की आशंका के मद्देनजर 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट वाले इन जिलों में गुमला, बोकारो, धनबाद, गिरिड़ीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं।

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, मंगलवार 28 मई को राज्य के कई हिस्सों में कहीं – कहीं गर्जन, अंधड़ और हल्के दर्जे की बारिश के साथ ही वज्रपात की संभावना है। Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 28 मई मंगलवार को राज्य में अधिकांश हिस्सों में बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। इसके चलते राज्य के पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार वाले तेज हवाओं का झोंका बहने का भी अनुमान है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में अहम बदलाव नहीं होगा लेकिन 3-4 दिनों में इसमें 3 से 5 डग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होती दिख सकती है।

सबसे गर्म रहा डाल्टनगंज तो चाईबासा सबसे कूल और महेशपुर में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ के महेशपुर में 12.4 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल चाईबासा रहा जहां तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 28 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 27 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, गुमला में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, बोकारो में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, पलामू में अधिकतम 45 और न्यूनतम 30, लोहरदगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 30, गढ़वा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 30, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, कोडरमा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28,  देवघर में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, धनबाद में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, दुमका में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, गिरिडीह में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, पाकुड़ में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, साहिबगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 29, सिमडेगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, सराइकेला में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...