आरा में राहुल का मोदी पर तंज, कहा- ये गरीबों की नहीं अरबपतियों की है सरकार

आरा : आरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के सवारथ साहू +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में इंडी गठबंधन समर्थित भाकपा-माले के कैंडिडेट सुदामा प्रसाद के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, पूर्व डिप्टी सीएम व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राज्यसभा सांसद संजय यादव पहुंचे। सभा की अध्यक्षता राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष सह इंडी गठबंधन चुनाव अभियान समिति के संयोजक वीरबल यादव ने किया। वहीं संचालन भाकपा माले के विधायक अजीत कुशवाहा ने किया।

GOAL Logo page 0001 25 22Scope News

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासियों की सरकार नहीं है। यह सरकार बड़े-बड़े अरबपतियों की है। मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की सरकार है। उन्होंने कहा की एक गरीब जितना जीएसटी देता है उतना ही जीएसटी इस देश का अरबपति भी देता है। नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर देते हैं लेकिन किसानों का कर्जा माफ इनसे नही होता है। चीन से ठेका लेने वाले लोगो के गोद में मोदी बैठे हैं। उन्होंने इशारे इशारे में नरेंद्र मोदी को ध्यान भटकाने वाला और अदानी अंबानी को जेब काटने वाला वहीं अमित शाह को डंडा वाला बताया। जिसकी जेब कट रही वो इस देश का गरीब व्यक्ति है।

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना दिया है। करोड़ों हिंदुस्तानी गरीबी में फसे हुए है। उन्होंने यह भी कहा की मोदी डर चुके है और तेजस्वी यादव को जेल में डालने की बात कर रहे। उन्होंने आगे कहा की इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना समाप्त करेंगे। हर गरीबों के खाते में सहायता राशि दी जाएगी। और यह सिलसिला हर महीने यूं ही फटाफट, फटाफट और फटाफट चलता रहेगा।

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनसभा में कहा कि रउआ लोग के आशीर्वाद चाही, ताकि हमनी भाजपा सरकार के उखाड़ फेंकी। उन्होंने कहा कि कमर की हड्डी में चोट की वजह से डॉक्टर ने बेडरेस्ट की सलाह दी, मगर हमने कहा कि तबतक बेडरेस्ट नही लेंगे जबतक पीएंम नरेंद्र मोदी को बेडरेस्ट नहीं दिला देते। आगे कहा की लोकतंत्र खतरे में है। नौजवानों को बेरोजगारी से, गरीबों को गरीबी से तथा जनता को महंगाई से आजादी दिलाएंगे।

तेजस्वी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर प्रतिवर्ष एक करोड़ नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। महिलाओं के खाते में साल में एक लाख रुपए खाता खटा खट देंगे। गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए और हर महीने दो सौ यूनिट फ्री बिजली देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी तथा आपके सांसद ने आपको जुमलेबाजी के सिवा कुछ नहीं दिया। मोदी 34 साल के युवा तेजस्वी से डर गए है। उनको पता नहीं बिहार के लोग किसी से डरते नहीं। आपलोग महागठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाएं। अपना मूड मिजाज रखिए टनाटन, टनाटन और टनाटन। नौजवानों को नौकरी तथा महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया आएगा खटाखट, खटाखट और खटाखट। बीजेपी हो गया सफाचट, सफाचट और सफाचट।

इससे पहले वीआईपी के संरक्षक मुकेश साहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार आरक्षण को खत्म कर रही है। एयरपोर्ट, रेलवे, एलआईसी और बीएसएनएल सहित सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। निजी कंपनियां आरक्षण खत्म कर देंगी। वहीं राजद के भोजपुर जिला अध्यक्ष सह इंडिया गठबंधन चुनाव अभियान समिति के संयोजक वीरबल यादव ने कहा की भोजपुर में गांव, गरीब, किसान, छात्र और नौजवान के लिए सदैव संघर्षरत रहे सुदामा प्रसाद के लिए एकजुट हो कर एक जून को झंडे पर तीन तारा निशान वाला का बटन दबा कर गरीब, छात्र, युवा और किसान की आवाज को दिल्ली की संसद में भेजने का काम करें। एक तरफ देश में झूठ और नफरत की राजनीत करने वाली एनडीए के लोग हैं वहीं दूसरी ओर संविधान और लोकतंत्र को बचाने वाले लोग हैं। वहीं दूसरी ओर जगदीशपुर के राजद विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया ने कहा की इंडी गठबंधन का सोच और विजन दोनो ही सकारात्मक है। केंद्र में हमारी सरकार बनी तो जो वायदे हमारे नेता ने देश की जनता से किया है उसे पूरा किया जायेगा और इस विजन को पूरा करने के लिए सुदामा प्रसाद को जिताना बेहद जरूरी है।

इस मौके पर इंडी गठबंधन के आरा लोकसभा प्रत्याशी सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, भाकपा माले राज्य सचिव कॉ. कुणाल, रामबाबू पासवान, जिप अध्यक्ष आशा देवी, पूर्व विधायक अरुण यादव, सरोज यादव, अनवर आलम, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, वीआईपी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, राजद प्रवक्ता आलोक रंजन, ऐपवा नेता मीना तिवारी, रीता सिंह, श्रीधर तिवारी, अमित ठाकुर, धनजीत यादव, कॉ. अभ्युदय, कॉ. राजू यादव, उत्तम प्रसाद, मो. क्यामुद्दीन अंसारी, संतोष यादव चेयरमैन, सचिन गुप्ता चेयरमैन और नन्हक चंद्रवंशी समेत कई इंडिया गठबंधन के नेता और लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : निष्काषित होने के बाद विजेंद्र यादव ने JDU से दिया इस्तीफा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...