Advertisment

राहुल का PM पर हमला, कहा- केंद्र की मोदी सरकार नहीं कराएगी जातीय जनगणना

नालंदा : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नालंदा के राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में सही जातीय जनगणना नहीं कराएगी। देश में असली जातीय जनगणना होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति समाप्त हो जाएगी।

Goal 4 22Scope News

वे देश में हर हाल में जाति जनगणना कराकर रहेंगे – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि वे देश में हर हाल में जाति जनगणना कराकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश में 90 प्रतिशत पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और आदिवासी के खिलाफ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार को लोग सत्य, अहिंसा और न्याय की स्थली मानते थे। अब 21वीं सदी में बिहार को क्राइम कैपिटल के रूप में जानने लगे हैं। नालंदा में लोग जहां देश-दुनिया से ज्ञान प्राप्त करने आते थे। वहीं अब यहां के लोग देश विदेश जाकर रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : गयाजी पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...