आरा में बोले PM मोदी, महागठबंधन का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा

आरा : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी दो नवंबर को तीसरा बिहार दौरा है। इससे पहले मोदी दो बार चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। वहीं आज वह भोजपुर जिले के आरा शहर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। फिर वह नवादा में जनसभा करेंगे। शाम में वह राजधानी पटना में रोड शो करने वाले हैं और फिर वह पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकेंगे। पीएम ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा, बिहार में ही काम करेगा, बिहार का नाम करेगा।

Goal 7 22Scope News

पीएम मोदी ने आरा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। राष्ट्रीय जनता दल (NDA) ने विकसित बिहार के लिए एक ईमानदार और दूरदर्शी घोषणापत्र दिया है। हर वादा, हर योजना बिहार के तेज विकास को समर्पित है। एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणापत्र है, तो उधर जंगलराज वाले हैं। इन्होंने अपने घोषणापत्र को भी झूठ का, छल-कपट का, लोगों की आंखों में धूल झोंकने का दस्तावेज बना दिया है।

आज दुनिया में मेड इन इंडिया बहुत उत्साह है – PM मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया में मेड इन इंडिया बहुत उत्साह है। हमारा लक्ष्य है, बिहार भी मेक इन इंडिया का केंद्र बने। इसके लिए हम हजारों लघु और कुटीर उद्योगों का नेटवर्क और मजबूत करेंगे। हमारी सरकार छोटे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना छह हजार रुपए देती है। अब बिहार की नई एनडीए सरकार इसमें तीन हजार रुपए और बढ़ाने वाली है। बिहार में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए ‘बिहार दुग्ध मिशन’ की घोषणा की गई है।

PM Ara 2 22Scope News

मोदी ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 की दीवार गिराने की गारंटी दी थी, 70 साल बाद हुआ पूरा – PM

उन्होंने कहा कि मोदी ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 की दीवार गिराने की गारंटी दी थी। आजादी के 70 साल बाद, ये काम पूरा हुआ। आज जम्मू कश्मीर में भी भारत का संविधान पूरी तरह से लागू हो रहा है। हमारे लिए देश की सुरक्षा और देश की रक्षा करने वाले, दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस क्षेत्र से बहुत से साथी सेना और अर्धसैनिक बलों में हैं। हमारे सैनिक परिवार कई दशकों से वन रैंक, वन पेंशन की मांग कर रहे थे। मोदी जी ने गारंटी दी और उसे पूरा करके दिखाया। वन रैंक, वन पेंशन के तहत देशभर के पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मिल चुके हैं।

PM Ara 3 22Scope News

मोदी ने कहा- बिहार के सैनिक परिवारों को भी सैकड़ों करोड़ रुपए की मदद मिली है

बिहार के सैनिक परिवारों को भी सैकड़ों करोड़ रुपए की मदद मिली है। मोदी ने ये भी कहा है, अब भारत, आतंकियों को घर में घुसकर मारेगा। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर हुआ, हमने फिर से अपनी गारंटी पूरी करके दिखाई। ऑपरेशन सिंदूर से आपको गर्व हुआ, आपका सीना चौड़ा हुआ, लेकिन कांग्रेस-आरजेडी को ये पसंद नहीं आया। धमाके पाकिस्तान में हो रहे थे और नींद, कांग्रेस के शाही परिवार की उड़ी हुई थी। आज तक पाकिस्तान और कांग्रेस के नामदार दोनों ही, ऑपरेशन सिंदूर के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

जंगलराज, वो अंधेरा था, जिसने बिहार को धीरे-धीरे खोखला कर दिया – मोदी

उन्होंने कहा कि जंगलराज, वो अंधेरा था, जिसने बिहार को धीरे-धीरे खोखला कर दिया। राजद के जंगलराज की पहचान जिन चीजों से होती है वो हैं… कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन। राजद अगर बिहार में जंगलराज लाई, तुष्टिकरण की राजनीति की, तो कांग्रेस की पहचान सिखों के कत्लेआम से जुड़ी है।

PM Ara 1 22Scope News

RJD बिहार में लाई जंगलराज, कांग्रेस की पहचान सिखों के कत्लेआम से जुड़ी है – मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार में जंगलराज लाई, तुष्टिकरण की राजनीति की, तो कांग्रेस की पहचान सिखों के कत्लेआम से जुड़ी है। 1984 में 1-2 नवंबर को कांग्रेस के लोगों ने सिख नरसंहार किया था। आज की कांग्रेस, सिख नरसंहार के गुनहगारों को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ा रही हैं। कांग्रेस हो या राजद इन्हें अपने पाप का कोई पछतावा नहीं है।

नरेंद्र मोदी ने कहा- 1984 में 1-2 नवंबर को कांग्रेस के लोगों ने सिख नरसंहार किया था

1984 में 1-2 नवंबर को कांग्रेस के लोगों ने सिख नरसंहार किया था। आज की कांग्रेस, सिख नरसंहार के गुनहगारों को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ा रही हैं। कांग्रेस हो या आरजेडी इन्हें अपने पाप का कोई पछतावा नहीं है। राजद-कांग्रेस, बिहार की पहचान खत्म करने में जुटी हैं। ये लोग बिहार में घुसपैठियों के समर्थन में यात्राएं कर रहे हैं। ये लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए तन-मन से जुटे हैं।

PM Nawada 5 22Scope News

यह भी पढ़े : पीएम मोदी की चुनावी सभा की तैयारियों का निरीक्षण को पहुंचा SPG का दल, संभाला मोर्चा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...