रामकृपाल के लिए सम्राट चौधरी ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के समर्थन रोड-शो किया। इस रोड शो सड़कों पर बड़ी भीड़ उमड़ी। सड़कों के दोनों तरफ महिला और युवा बड़ी संख्या में खड़े थे। इस दौरान खुले वाहन पर खड़े अध्यक्ष चौधरी जनता-जनार्दन का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ पाटलिपुत्र के प्रत्याशी रामकृपाल यादव भी शामिल रहे।

सम्राट चौधरी ने इस दौरान कहा कि यह उमड़ी भीड़ जो आशीर्वाद देने के लिए सड़क पर उतरी इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा के साथ है और फिर एक बार मोदी सरकार के लिए दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज सभी विकास योजनाएं सभी धर्मों के लोगों के लिए चल रही हैं। युवा और महिलाएं रोड शो में उपमुख्यमंत्री चौधरी से रूबरू होने पहुंचे थे। चौधरी अन्य क्षेत्रों में प्रचार कर यहां पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने रोड शो किया। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता में जोश और उत्साह रामकृपाल जीत पर मुहर है।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- सासाराम से जीत होगी अविराम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Koderma Film Festival Award: कोडरमा के फिल्मकारों का कमाल! कोलकाता इंटरनेशनल...

Koderma Film Festival Award: झारखंड के कोडरमा ज़िले के लिए यह गर्व की बात है कि स्थानीय डॉक्टर और फ़िल्ममेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार और...

बाल सुधार गृह में गांजा, डांस और मस्ती! वायरल Video से...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले में किशोरों को अपराध की दुनिया से निकालकर मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से संचालित बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान)...

Jharkhand High Court Verdict: 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत केस...

झारखंड हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए भोलू मंडल को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...