मनीष रंजन और आलमगीर को आमने-सामने बैठाकर ईडी पूछताछ करने की तैयारी में

रांची: इडी आलमगीर आलम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहा है। सोमवार को आलमगीर आलम की 11 दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें पीएमएलए की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया।

मनीष रंजन और आलमगीर को आमने-सामने बैठाकर ईडी पूछताछ करने की तैयारी में
मनीष रंजन और आलमगीर को आमने-सामने बैठाकर ईडी पूछताछ करने की तैयारी में

इडी ने कोर्ट को बताया कि आलमगीर आलम से इस मामले में पूछताछ करने की अभी और जरूरत है। क्योंकि इस घोटाले में ग्रामीण विभाग के कई और भी वरीय अधिकारियों की भूमिका सामने आई है। जिनके साथ आलमगीर से पूछताछ जरूरी है। इसलिए इनकी रिमांड अवधि बढ़ाई जाए।

 इडी के आग्रह पर विशेष कोर्ट ने आलमगीर आलम की रिमांड अवधि और तीन दिन बढ़ा दी है। इडी ने कोर्ट को बताया कि छापेमारी में अलग-अलग जगहों से बरामद दस्तावेज से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर की इस घोटाला में अहम भूमिका है।

पूर्व विभागीय सचिव मनीष रंजन को भी पूछताछ के लिए 28 मई को समन किया गया है। मनीष रंजन से भी आलमगीर को आमने-सामने बैठाकर इडी पूछताछ करने की तैयारी में है।

इससे पहले मनीष रंजन को पूछताछ के लिए 24 मई को समन किया गया था। लेकिन वे पूछताछ के लिए ईडी ऑफ़िस नहीं आए और कहा कि उन्हें समय दिया जाए।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...