PATNA UNIVERSITY STUDENT हत्याकांड मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पुलिस ने हत्या में शामिल…

पटना: PATNA UNIVERSITY STUDENT की हत्या से आक्रोशित छात्रों ने पटना में जम कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने पटना के कारगिल चौराहा को जाम कर दिया और आगजनी भी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी ही की। छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आक्रोशित छात्रों पर लाठी चार्ज किया। पुलिस की लाठी चार्ज के बाद छात्र तीतर बितर हुए।

वहीं दूसरी तरफ सिटी एसपी ने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि हत्या के तुरंत बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई थी। पुलिस ने हत्या मामले में चंदन नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष डांडिया नाईट के दौरान हुए विवाद के कारण बर्चस्व को लेकर छात्र हर्ष की हत्या की गई है।

गिरफ्तार युवक हत्या कांड में लाइनर की भूमिका निभा रहा था और उसने पूरी रेकी की थी जिसके बाद सोमवार को अपराधियों ने हर्ष को परीक्षा दे कर निकलते ही लाठी डंडे से जबरदस्त पिटाई कर दिया। पिटाई से घायल छात्र को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया गया जहाँ इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA UNIVERSITY में छात्र की हत्या से आक्रोशित छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

PATNA UNIVERSITY STUDENT PATNA UNIVERSITY STUDENT PATNA UNIVERSITY STUDENT PATNA UNIVERSITY STUDENT

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...

HEC Medical Facility Protest: HEC मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों का हंगामा,...

HEC Medical Facility Protest, रांची: मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग...