Patna University में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठी चार्ज, ये था मामला…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से जहां पटना विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति को बंधक बना लिया। कुलपति को छात्रों के बंधन से मुक्त करवाने में पटना पुलिस के पसीने छूट गए और पुलिस ने लाठियां चटकाई। छात्रों पर लाठी चार्ज से गुस्साए छात्रों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल छात्र पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव कराये जाने की मांग कर रहे हैं और इसी मांग के साथ वे कुलपति का घेराव करने पहुंचे थे। इसके बाद छात्रों ने कुलपति को उनके कार्यालय में ही बंद कर काफी देर तक बंधक बना कर रखा।

मामले की जानकारी के बाद टाउन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र लगातार नारेबाजी करते रहे। मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रों को बातचीत के लिए कुलपति कार्यालय में बुलाया जा रहा था लेकिन सभी छात्र एक साथ उनके कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस के लाख समझाने के बावजूद छात्र मानने को तैयार नहीं थे और हंगामा कर रहे थे।

अंत में पुलिस ने छात्रों को तीतर बितर के लिए लाठी चार्ज किया। पुलिस की लाठी चार्ज में कई छात्रों को चोटें भी आई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेरहमी से छात्रों की पिटाई की है। पुलिस की लाठी चार्ज में घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Train Accident: बिहार में पटरी से उतरी ट्रेन की बोगी, यात्रियों में मचा हड़कंप

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna University Patna University Patna University

Patna University

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu: गंगा पर बन रहा बिहार का शानदार...

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu, पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देने वाली कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन महासेतु परियोजना लगभग तैयार है। गंगा नदी...

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...