Advertisment

कल खत्म होगा अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, 1 जून को वोटिंग

रांची: लोकसभा चुनवा के अंतिम चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद  बैनर और पोस्टर लगी गाड़ियों पर चलने पर भी मनाही होगी।

संथाल परगना में चुनाव प्रचार के लिए बाहर से गए नेताओं को गुरुवार को लौटना होगा। झारखंड में अंतिम और सातवें चरण का चुनाव दुमका, राजमहल और गोड्डा में होना है।

इन तीनों संसदीय क्षेत्रों में कुल 53 लाख 23 हजार 886 वोटर 52 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला और 33 थर्ड जेंडर हैं। इस बार दुमका-गोड्डा में 19- 19 और राजमहल में 14 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इन तीनों सीटों के लिए कुल 6258 मतदान केंद्र बनाए गए है।

यहां पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे। संथालपरगना की गोड्डा और दुमका संसदीय सीट पर सीधा, जबकि राजमहल में त्रिकोणीय संघर्ष है। राजमहल में झामुमो सांसद विजय हांसदा, भाजपा के ताला मरांडी और निर्दलीय लोबिन हेंब्रम के बीच मुकाबला है।

2020 मतदान केंद्र पर 17,04,671 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दुमका में भाजपा की सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन आमने-सामने हैं।

इस सीट पर 1891 मतदान केंद्र हैं। 15,91,061 मतदाता अपने मतों इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा गोड्डा सीट पर भाजपा के निशिकांत दुबे और कांग्रेस के प्रदीप यादव में टक्कर है। गोड्डा सीट में 2347 केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। कुल 20,28,154 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...