Ranchi Crime : रातू रोड में दिनदहाड़े व्यक्ति से 1.50 लाख की लूट, HDFC बैंक से…

Ranchi Crime : राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आए दिन वे बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब तो लोग सड़क पर डरे सहमे से रुपये लेकर बाहर निकलने में डर रहे हैं। इसी दौरान आज सुबह रांची के रातू रोड में फिर से से एक खौफनाक घटना घटी है।

ये भी पढ़ें-Tender Commission Scam : ईडी की रडार पर कई अधिकारी, क्या होने वाली है बड़ी कार्रवाई ! 

रातू रोड में स्थित HDFC बैंक से पैसा निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से दिनदहाड़े 1.50 लाख रुपए की लूट हो गई। यह घटना सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

HDFC बैंक से पैसे निकालकर जा रहा था घर

जानकारी के अनुसार सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास स्थित HDFC बैंक से एक व्यक्ति 1.50 लाख रुपए निकालकर जा रहा था। बैंक से पैसे निकालकर ज्यों ही वो रास्ते से जाने लगा इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने व्यक्ति से पैसों से भरी बैग की छिनतई कर ली।

ये भी पढ़ें-Loksabha Election : आज झारखंड दौरे पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, दुमका और राजमहल में… 

पुलिस जुटी जांच में 

घटना को अंजाम देने के बाद चोर बाइक से रफूचक्कर हो गए। लूट की घटना के बाद भुक्तभोगी व्यक्ति ने इसकी सूचना थाने को दी। सुखदेवनगर थाने की पुलिस मामले को तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस फिलहाल आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की कोशिश कर रही है ताकि कुछ सबूत हाथ लग जाए।

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...