Hazaribagh : रजिस्ट्री ऑफिस में गड़बडी की शिकायत, निरीक्षण पर पहुंचे अपर समहार्ता, फिर जो हुआ…

Hazaribagh : हजारीबाग रजिस्ट्री ऑफिस में बुधवार को अपर समाहर्ता ने औचक निरीक्षण किया है। बताया जाता है कि इन्हें शिकायत मिली थी कि जमीन रजिस्ट्री करने में भारी अनियमितता हो रही है। नियम को ताक पर रखकर रजिस्ट्री किया जा रहा है और इसमें कई तरह की गड़बड़ी की जा रही है।

रजिस्ट्री करने में भारी अनियमितता की मिली थी शिकायत

इस सूचना पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने लगभग 2 घंटे तक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान पूरे दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में रजिस्ट्री में प्रतिबंधित सूची में दर्ज जमीन का भी रजिस्ट्री कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-Bank Fraud मामले में आरोपी को 5 साल की जेल, यह था मामला…

यही नहीं नकली खतियान बनाकर भी रजिस्ट्री करने की शिकायत अपर समाहर्ता को मिली थी। इसके आलोक में ही यह औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण करने के बाद अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जाएगा।

जांच के बाद उपायुक्त को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि रजिस्ट्री ऑफिस से अनियमितता की शिकायत आई थी। इसी आधार पर यह औचक निरीक्षण किया गया है।

ये भी पढ़ें- Tender Commission : मनीष रंजन को ईडी ने 3 जून को प्रॉपर्टी डिटेल्स के साथ फिर बुलाया, क्या अब खुलेगा राज की बात ! 

पूरे झारखंड में इन दिनों जमीन निबंधन को लेकर घोटाला हुआ है। कई बड़े अधिकारी इसमें नपे भी गए हैं। ऐसे में यह औचक निरीक्षक बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री ऑफिस के आस-पास सक्रिय दलाल भी फरार हो गए। घंटों बीत जाने के बाद जब पदाधिकारी औचक निरीक्षण करने के बाद निकले तो तरह-तरह की बातें भी होने लगी।

Saffrn

Trending News

JSLPS की महिला कैडरों में चिंता, 8 महीनों से नहीं मिला...

Jharkhand: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी व झामुमो नेताओं का साथ अशम प्रवास पर हैं। असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में...

रामकृपाल यादव ने कहा- अनुशंसित मात्रा में ही करें कीटनाशकों का...

पटना : रासायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग फसलों की गुणवत्ता, मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ये बातें...

झारखंड के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! खुलेंगे 7 नए Professional College,जानें...

Jharkhand: झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड में अब सरकार नए कॉलेज खोलने की तैयारी में है। झारखंड में...

भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा...

ट्रक से पकड़ी गई विदेशी शराब, 8 तस्कर गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गौरीचक थाना के मोहद्दीनपुर में ट्रक से विदेशी शराब पकड़ी गई। मद्य निषेध विभाग के छापेमारी के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img