Dhanbad Registration Office Survey: आयकर विभाग ने पकड़ी बड़ी गड़बड़ी, 1000 से अधिक रजिस्ट्री में नहीं लिया गया PAN कार्ड

धनबाद निबंधन कार्यालय में आयकर विभाग ने सर्वे में 1000 से अधिक रजिस्ट्री में पैनकार्ड की गड़बड़ी पकड़ी। गलत सूचना देने पर विभाग ने 15 दिन में रिपोर्ट मांगी।


Dhanbad Registration Office Survey: धनबाद आयकर प्रक्षेत्र की विशेष टीम ने बुधवार को धनबाद निबंधन कार्यालय में अचानक सर्वे किया। प्रारंभिक जांच में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ। आयकर विभाग को पता चला कि रजिस्ट्री के दौरान कार्यालय ने टैक्स नियमों की अनदेखी की और कई मामलों में जानबूझकर गलत सूचनाएं भेजीं। इससे वे खरीदार और विक्रेता, जिन्होंने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की, जांच के दायरे से बाहर रह गए।

Dhanbad Registration Office Survey:

आयकर टीम ने पाया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2022-23, 2023-24 और 2024-25) में करीब 1000 से अधिक भूखंड, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री बिना पैनकार्ड के कर दी गई। नियमों के अनुसार, जिन व्यक्तियों के पास पैनकार्ड नहीं होता, उनसे फॉर्म 60 भरवाना और उसकी जानकारी फॉर्म 61 के जरिए आयकर विभाग को ऑनलाइन भेजना अनिवार्य है, लेकिन इसका पालन नहीं हुआ।


 Key Highlights:

  • आयकर विभाग की विशेष टीम ने धनबाद निबंधन कार्यालय में बुधवार को सर्वे किया।

  • 1000 से अधिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में खरीदारों या विक्रेताओं से पैनकार्ड नहीं लिया गया।

  • वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक के रिकॉर्ड को जांच के दायरे में लिया गया।

  • गलत व अधूरी जानकारी देने पर विभाग ने 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

  • सब रजिस्ट्रार का बयान रिकॉर्ड, त्रुटियां सुधारने का भरोसा दिया गया।


Dhanbad Registration Office Survey:

आयकर विभाग ने निबंधन कार्यालय से 10 लाख रुपये या उससे अधिक की संपत्ति लेन-देन वाली सभी रजिस्ट्री का ब्योरा मांगा है। साथ ही, ऐसे सभी मामलों में खरीदारों और विक्रेताओं की जानकारी दोबारा जांची जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गलत जानकारी देने पर पेनल्टी और प्रोस्क्यूशन दोनों की कार्रवाई हो सकती है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को बार-बार नोटिस भेजने और टेलीफोनिक रिमाइंडर देने के बावजूद निबंधन कार्यालय ने अधूरी या त्रुटिपूर्ण जानकारी ही भेजी। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सब रजिस्ट्रार का बयान दर्ज किया और जवाब मांगा कि सुधार कार्य अब तक क्यों नहीं किया गया।

Dhanbad Registration Office Survey:

सब रजिस्ट्रार रामेश्वर सिंह ने आयकर टीम को भरोसा दिलाया है कि 10 से 15 दिनों के भीतर सभी गलतियों को सुधारकर रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी। आयकर विभाग अब ऐसे खरीदारों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है, जिनसे संपत्ति खरीद के लिए धन के स्रोत की जानकारी मांगी जाएगी। वहीं, विक्रेताओं से यह पूछा जाएगा कि उन्होंने संपत्ति बिक्री से हुई कमाई को आयकर रिटर्न में दर्शाया या नहीं।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...

Digital Health Model में बिहार बना देश की मिसाल, MP के...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर हेल्थ डिजिटाइजेशन मॉडल...

Rotary District 3250 में Rathin Bhadra को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WASH...

रोटेरियन रथिन भद्र को Rotary International District 3250 Bihar-Jharkhand के लिए वर्ष 2026-27 हेतु Chair Water, Sanitation and Hygiene नियुक्त किया गया है।Rotary District...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img