दिल्ली का तापमान 50 डिग्री के पार, लोगों का जीना हुआ मुहाल

दिल्ली का तापमान. देश के अधिकांशों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान तो 50 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को दिन का तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे वहां के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। दिल्ली आज भारत का सबसे गर्म स्थान है।

दिल्ली का तापमान 50 डिग्री के पार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज मुंगेशपुर में मौसम केंद्र ने 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है, जबकि नरेला में दोपहर 2.30 बजे 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली इलाके में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

झारखंड का तापमान

वहीं झारखंड में भी गर्मी की तपिश जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सें में हीटवेब की चपेट में है। रांची में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 28 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, गुमला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, हजारीबाग में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, बोकारो में अधिकतम 44 और न्यूनतम 29, पलामू में अधिकतम 47 और न्यूनतम 30, लोहरदगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28 है।

वहीं लातेहार में अधिकतम 43 और न्यूनतम 30, गढ़वा में अधिकतम 47 और न्यूनतम 30, चतरा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 30, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, देवघर में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, दुमका में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, गिरिडीह में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, पाकुड़ में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29 है।

वहीं साहिबगंज में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 30, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 30 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...