पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि पर युवाओं ने लोगों को लड्डू खिलाकर जताया विरोध

धनबाद : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आज लगातार चौथे दिन इजाफा देखने को मिला. आईओसी की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं डीजल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. झारखंड की राजधानी रांची में भी पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है.

अगर हम कोयलांचल की बात करें तो यहां भी पेट्रोल ने शतक लगा दिया है. यहां पेट्रोल 100.17 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिक रही है, जबकि डीजल 99.71 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुकी है. वहीं धनबाद के युवाओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि का आंकड़ा शतक पार पहुंचने पर अनोखे तरह से विरोध जताया है. युवाओं ने रणधीर वर्मा चौक एवं पेट्रोल पंप पर आम लोगों को लड्डू खिलाकर विरोध जताया.

 

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...