Advertisement
Advertisement

दर्जन गांवों में ठप पड़ी नल-जल योजना, गर्मी में हजारों लोग होंगे परेशान

कैमूर : गर्मी की आहट के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए परेशानी प्रारंभ हो गई है। गांवों में पेयजल सुविधाओं की कमी है। विभाग द्वारा गांवों में पेयजल के लिए योजना एवं व्यवस्था होने के दावे तो किए जाते हैं मगर हकीकत बहुत कड़वी है। अब भी कई गांव ऐसे हैं जहां वर्षों बाद भी पेयजल की समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। इन गांवों की नल-जल योजना या तो अधूरी पड़ी हैं या फिर पूरी तरह फ्लॉप हो गई हैं।

इन गांवों में है दिक्कत

मोहनिया प्रखंड व भभुआ के दर्जनों गांवों में गर्मी के आगमन के साथ ही पेयजल की समस्या आना शुरू हो गई है। इनमें से कुछ गांवों में योजना के नाम पर नल-जल योजना तो है लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। कुछ गांव में तो नल-जल योजना ही नहीं है। गर्मी के पहले पेयजल आपूर्ति के लिए पीएचई विभाग को जो होमवर्क करना चाहिए वह अबतक विभाग करता नहीं दिख रहा है। विभाग की इस सुस्ती का दुष्परिणाम ग्रामीण पेयजल की किल्लत झेलकर उठाएंगे।

यह भी पढ़े : अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...