टाइम मैगजीन ने जारी की दुनिया की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट, रिलायंस समेत तीन भारतीय कंपनियां शामिल

रांची. मशहूर अमेरिकी टाइम मैगजीन (Time) ने साल 2024 के लिए दुनिया की सबसे प्रभावशाली (most influential) कंपनियों की लिस्ट जारी की है। टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में तीन भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप को टाइम की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की टॉप 100 लिस्ट में जगह मिली है।

टाइम मैगजीन ने जारी की प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट

इस लिस्ट को 5 कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं। रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी में स्थान मिला है। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी के लिए चुना गया है। प्रत्येक कैटेगरी में 20 कंपनियों को शामिल किया गया है।

टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘इंडियाज जगरनॉट’ की उपमा दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर टाइम मैगजीन ने लिखा है कि कपड़ा और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में शुरू हुई रिलायंस आज एक विशाल और जीवंत बिजनेस ग्रुप है। साथ ही यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी भी बन गई है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व में कंपनी के पास एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सहित कई बिजनेस हैं। बताते चले कि भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी और टेक जाइंट जियो प्लेटफॉर्म्स ने 2021 में इस लिस्ट में जगह बनाई थी। टाइम मैगजीन ने रिलायंस और डिज्नी सौदे का भी जिक्र किया है। मैगजीन का कहना है कि 8.5 अरब डॉलर का यह सौदा भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग बाजार पर रिलायंस की पकड़ मजबूत करेगा।

टाइम मैगजीन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता के रूप में शामिल किया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब खुराक बनाती है। याद रहे कि कोविड माहमारी के वक्त सीरम के टीकों ने लाखों जिंदगियां बचाई थी। टाटा ग्रुप के बारे में टाइम ने कहा कि ”टाटा समूह ने भारत की पुरानी कंपनियों में से एक है। इसका विशाल पोर्टफोलियो स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियों, सबसी केबल और रसायनों से लेकर नमक, अनाज, एयर-कंडीशनर, फैशन और होटल तक फैला हुआ है। टेक निर्माण, एआई और सेमीकंडक्टर चिप्स में निवेश करके समूह एक टेक कंपनी बन रहा है। 2023 में यह आईफोन को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...