Fortune Global 500 लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम, भारत में शीर्ष स्थान पर बरकरार

Desk : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 (Fortune Global 500) लिस्ट में 88वें नंबर पर पहुंच गई है। कुल 9 भारतीय कंपनियां ने लिस्ट में जगह बनाई है, रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय कंपनी है। लगातार 22 सालों से रिलायंस ने प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में अपनी जगह कायम रखी हुई है। कोई भी निजी क्षेत्र की भारतीय कंपनी इतने लंबे समय तक इस लिस्ट बनी नहीं रह सकी है। हालाँकि पिछले वर्ष कंपनी की रैंकिंग 86 थी। लेकिन यह 2021 से 67 स्थान ऊपर चढ़ी है, तब यह 155वें स्थान पर थी।

क56 22Scope News

Fortune Global 500 : रिलायंस लिस्ट में 88वें स्थान पर

‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग की जाती है। लिस्ट में सार्वजनिक क्षेत्र की पाँच और निजी क्षेत्र की चार भारतीय कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस के अलावा एलआईसी 95वें, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 127वें, भारतीय स्टेट बैंक 163वें, ओएनजीसी 181वें, एचडीएफसी बैंक 258वें, टाटा मोटर्स 283वें, बीपीसीएल 285वें, और आईसीआईसीआई बैंक 464वें नंबर पर है।

Fortune Global 500 : पहले 100 में LIC भी

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2025 में ₹1,071,174 करोड़ का रिकॉर्ड कंसोलिडेटेड ग्रोस रेवेन्यू दर्ज किया था। जो साल-दर-साल आधार पर 7.1% बढ़ा था। EBITDA भी 2.9% बढ़कर ₹183,422 करोड़ हो गया था। रिलायंस के सभी व्यवसायों जैसे कि ऑयल टू केमिकल, ऑयल एंड गैस, खुदरा और डिजिटल सेवाओं में शानदार वृद्धि दर्ज की थी।

वालमार्ट, अमेज़न और स्टेट ग्रिड फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट की पहली तीन कंपनियां हैं। इसके अलावा चाइना नेशनल पेट्रोलियम, सऊदी अरामको और एप्पल जैसी कंपनियों ने पहले 10 में जगह बनाई है।

Our YouTube Channel :  https://youtube.com/22scope

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...