मुकेश अंबानी को फॉर्च्यून लिस्ट में 12वां स्थान, दुनिया के 100 ताकतवर उद्योगपतियों की लिस्ट में इकलौते भारतीय

Desk. मुकेश अंबानी ने एक बार फिर साबित किया है कि वे देश के ही नहीं, दुनिया के पावरफुल बिजनेसमैन हैं। फॉर्च्यून मैगजीन के पावरफुल बिजनेसमैन 2024 की लिस्ट में शामिल होने वाले मुकेश अंबानी अकेले भारतीय हैं। सूची में भारतीय मूल के अन्य छह व्यक्ति भी शामिल हैं, जो विदेशों में बसे हैं। ये व्यक्ति बड़े व्यवसायों के संस्थापक, मुख्य कार्यकारी और नवप्रवर्तक हैं। फॉर्च्यून ने हाल ही में बिजनेस वर्ल्ड के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मुकेश अंबानी को 12वां स्थान मिला है।

मुकेश अंबानी रिलायंस समूह के मालिक हैं और उनका शुमार देश के सबसे बड़े कारोबारियों में होता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। जियो को लॉन्च कर उन्होंने देश के टेलीकॉम सेक्टर की शक्ल बदल दी है। देश के डिजिटाइजेशन से विकास को भी बढ़ावा मिला है। रिटेल क्षेत्र में भी कंपनी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर भी कंपनी जोर शोर से काम कर रही है।

फॉर्च्यून पावरफुल बिजनेसमैन लिस्ट 2024 में मुकेश अंबानी के अलावा दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क पहले तो एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सत्या नडेला तीसरे, वॉरेन बफे चौथे और जैमी डीमन 5वें पायदान पर हैं। टिम कुक को सूची में 6ठां स्थान मिला है। वहीं मार्क जुकरबर्ग 7वें और सैम अल्टमन 8वें सबसे पावरफुल बिजनेसमैन हैं। मैरी बारा और सुंदर पिचाई क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी से ठीक पहले यानी 11वें पायदान पर ऐमज़ॉन के जेफ बेज़ोस हैं।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...