भीषण गर्मी में TEACHERS को नहीं मिली छुट्टी तो तेजस्वी ने राज्य सरकार को घेरा

पटना: बिहार में भीषण गर्मी का असर अब जानलेवा हो गई है। गर्मी की वजह से राज्य में कई लोगों की जान चली गई। वहीं विद्यालयों में गर्मी के मद्देनजर गर्मी छुट्टी देरी से दिए जाने को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा है कि बिहार में एनडीए सरकार की हठधर्मिता के कारण भीषण गर्मी में विद्यालय खोलने से छात्र छात्राओं और शिक्षकों की मौत की खबर है।

विपक्ष के दबाव में एक दिन पहले स्कूल बंद किये लेकिन फिर भी इस जानलेवा गर्मी में शिक्षकों को स्कूल आने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जब छात्र ही स्कूल में नहीं रहेंगे तो शिक्षक क्या करेंगे? इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को अवश्य ही छुट्टी देनी चाहिए। बिहार की एनडीए सरकार शिक्षकों के प्रति ऐसे आमनवीय निर्णय क्यों ले रही है? मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल वातानुकूलित कमरों में आराम फरमा शिक्षकों की जान लेने पर आमादा कोण हैं?

बता दें कि पिछले दिनों राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में दर्जनों छात्रों और शिक्षकों की तबियत गर्मी की वजह से खराब होने की खबर आई थी। जिसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद राज्य के मुख्य सचिव ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दी लेकिन इस आदेश में शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक ने आंशिक बदलाव कर दिया और कहा कि छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेगा लेकिन शिक्षकों को विद्यालय आना होगा और अन्य कार्यों का निपटारा करना होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD नेता ने राजभवन पर लगाया गंभीर आरोप, राज्यपाल ने दिया कार्रवाई का निर्देश

TEACHERS TEACHERS TEACHERS

TEACHERS

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...