गया के मगध मेडिकल कॉलेज के HOSTEL में नहीं है पानी की व्यवस्था, छात्राएं खरीद कर पीती हैं पानी

गया: राज्य में भीषण गर्मी की वजह से हाहाकार मची है। लोगों को गर्मी की वजह से काफी जद्दोजहद करते देखा जा रहा है। ऐसे में लोगों के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है पानी। इस भीषण गर्मी में पानी का न मिलना एक श्राप से कम नहीं है और हर जगह पानी की कमी है। राज्य के कई जिलों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है जिसके बाद लोगों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है गया से जहां मगध मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पानी और बिजली नहीं मिलने से परेशान छात्राओं में काफी आक्रोश है।

मगध मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली जीएनएम की सीनियर और जूनियर छात्राएं बिजली और पानी नहीं मिलने से कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध काफी आक्रोश में हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में न तो पानी मिल रहा है न बिजली, जब तक इन समस्याओं का हल नहीं मिल जाता तब तक हमलोगों को छुट्टी दे दी जाए। क्योंकि भीषण गर्मी के बीच बिजली पानी नहीं रहने के कारण कई छात्राएं बेहोश हो रही हैं, इमरजेंसी में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया जा गया है।

हमलोग अपनी समस्या को बार बार प्रबंधन के सामने रख रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हमलोगों ने प्रधानाचार्य को भी समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने भी सिर्फ मैनेज करने की बात कही। छात्राओं ने कहा कि पानी की समस्या इस कदर है कि छात्राओं को पानी खरीद कर पीना पड़ता है। पानी नहीं रहने से छात्राओं के सामने खाने भी समस्या होती है और कई दिनों तक हमलोग स्नान नहीं कर पाते हैं।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- SAHARSA में बेख़ौफ़ अपराधियों ने स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मार कर की हत्या

HOSTEL HOSTEL HOSTELHOSTEL

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...