Advertisment

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन, गुरूनानक अस्पाताल में ली अंतिम सांस

रांची : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन रांची के गुरूनानक अस्पाताल में निधन हो गया। उनके निधन से झारखंड सहित पूरे देशभर के खेल प्रेमियों में शोक की लहर है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। बता दें कि जब गोपाल भेंगरा बीमार थे तब उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं था। इस वजह से उन्होंने झारखंड सरकार से मदद की गुहार भी लगायी थी।
डॉक्टरों ने बतायी थी स्थिति गंभीर
जब उन्हें अस्पाताल लाया गया था उनका इलाज डॉक्टर विजय राज ने बताया था कि उनका ब्रेन हेमरेज हुआ है और एक किडनी बी खराब है। उसी वक्त उसकी गंभीर बताई गयी थी।
सुनील गावस्कर करते थे मदद
गोपाल भेंगरा गांव के पास पत्थर तोड़ने का काम करते थे। इस संबंध में खबर प्रकाशित हुई तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने उनकी मदद की थी। उनकी संस्था चैंप्स द्वारा उन्हें हर माह 7500 रुपये भेजी जाती थी। साल 2017 में जब सुनील गावस्कर रांची में हो रहे टेस्ट मैच के दौरान कॉमेंट्री करने पहुंचे थे, उस वक्त तोरपा के पत्रकारों की मदद से वे सुनील गावस्कर से मिल पाये थे। तब गावस्कर ने उन्हें इंडिया टीम की जर्सी भेंट की थी। गावस्कर से मिलकर वह बेहद खुश हुए थे।

नहीं रहे कथक सम्राट बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...