Godda Loksabha : क्या चौथी बार संसद पहुंचेंगे निशिकांत या काम बिगाडे़ंगे प्रदीप, मुकाबला होगा कड़ा…

Godda Loksabha : कल लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण का मतदान होने वाला है। आखिरी चरण में झारखंड की तीन सीटों पर मतदान होने वाला है। इसने गोड्डा, राजमहल और दुमका सीट शामिल है।

ये भी पढ़ें-Dumka Loksabha : दांव पर जेएमएम की साख, क्या जीतेगी बागी बहू या फिर बाजी मारेगा चेला… 

गोड्डा लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबल तीन बार से सांसद रहे निशिकांत दुबे और कांग्रेस से प्रदीप यादव के बीच होने वाला है। इन दोनों को मिलाकर गोड्डा लोकसभा सीट से कुल 19 उम्मीद्वार खड़े हैं पर मुख्य मुकाबला तो निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव के बीच ही होने वाली है।

20 लाख वोटर चुनेंगे अपना नेता

इस सीट पर कुल वोटरों की संख्या 20 लाख 28 हजार के आस-पास है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 50 हजार है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 77 हजार है, वहीं इस सीट पर 17 मतदाता थर्ड जेंडर से आते हैं। यदि राजमहल लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की बात करें तो कुल 2347 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-Rajmahal Loksabha : क्या JMM बचा पाएगी लाज या बाजी मार जाएंगे लोबिन, ताला का क्या होगा…

निशिकांत दूबे पिछली तीन चुनाव से यहां से जीतते आए हैं। तीनों चुनाव में उनका वोट प्रतिशत भी अच्छा खासा रहा है। पर इस बार उनके विजय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस ने प्रदीप यादव को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने पहले दीपिका पांडे सिंह को टिकट दिया था उसके बाद पार्टी ने दीपिका सिंह को हटाकर प्रदीप यादव को टिकट दिया।

बीजेपी का गढ़ रहा है गोड्डा लोकसभा सीट

गोड्डा लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ रहा है। यहां पर बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे लगातार तीन बार से जीतते आए हैं। निशिकांत को मोदी का करीबी होने का भी फायदा मिल सकता है। हालांकि गोड्डा सीट में पिछड़ों और मुस्लिम वोटरों की जनसंख्या ज्यादा है जोकि प्रदीप यादव की जीत के लिए अहम होंगे पर सवर्ण और वोटर निशिकांत के साथ है। यदि वोट में सेंधमारी हुई तो कुछ भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Kalpana Soren के बड़े बोल, संथाल आदिवासियों का था, है और रहेगा… 

निशिकांत को मोदी लहर का फायदा मिलेगा वहीं प्रदीप यादव बीजेपी के द्वारा वादा कर नहीं किये गए काम को लेकर घेरेंगे। निशिकांत को हालांकि प्रदीप यादव से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। अब इस बात का फैसला कल जनता ही करेगी कि इस बार संसद की सीढ़ी कौन चढ़ेगा। 4 जून को इसका पता चल जाएगा।

 

Bihar Flood Relief: 8.27 लाख परिवारों को 579.23 करोड़ की राहत,...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार ने राहत राशि के अंतरण की...

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...