Advertisement
Advertisement

Rajmahal Loksabha : क्या JMM बचा पाएगी लाज या बाजी मार जाएंगे लोबिन, ताला का क्या होगा…

Rajmahal Loksabha : लोकसभा चुनाव का अब आखिरी दौर आ चुका है। अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होना है। 1 जून को झारखंड में राजमहल लोकसभा सीट में भी मतदान होने वाला है। इस बार चुनाव रोचक मोड़ से होकर गुजरने वाला है।

ये भी पढ़ें-Dumka Loksabha : दांव पर जेएमएम की साख, क्या जीतेगी बागी बहू या फिर बाजी मारेगा चेला… 

एक ओर जेएमएम की आन, बान और शान की लड़ाई है तो बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ये सीट रोचक इसलिए भी है क्योंकि हमेशा से जल, जंगल, जमीन की मांग करने वाले लोबिन हेंब्रम भी चुनावी मैदान में इस बार उतर चुके हैं।

पिछले चुनाव में भारी मतो सें जीते थे विजय हांसदा

राजमहल सीट से पिछली बार विजय हांसदा जीतकर संसद तक पहुंचे थे। जेएमएम ने इस बार भी उनपर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में फिर से उतारा है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने राजमहल सीट से ताला मरांडी को उतारा है। तीसरी तरफ से लोबिन हेंब्रम ने जेएमएम से बगावत कर निर्दलीय रुप में उतरकर मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है।

ये भी पढ़ें-Ranchi Crime : गन्ना का जूस पीने रुका ड्राइवर, हो गई लाखों की लूट, यहां की है घटना… 

कुल 14 उम्मीदवार मैदान में

राजमहल सीट पर इस बार के चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में है। यदि राजमहल लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर कुल वोटरों की संख्या 17 लाख 4 हजार के आस-पास है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 51 हजार है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 53 हजार है, वहीं इस सीट पर 10 मतदाता थर्ड जेंडर से आते हैं। यदि राजमहल लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की बात करें तो कुल 2020 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

लोबिन के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है

पहले यह मुकाबला दो तरफा होता नजर आ रहा था पर बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम के निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद सारे समीकरण उल्टा पुल्टा हो गया। लोबिन ने राजमहल सीट को और भी रोजक बना दिया है। इसलिए अंदाजा जताया जा रहा है कि इस सीट से अब मुकाबला त्रिकोणीय होने वाली है।

ये भी पढ़ें-Kalpana Soren के बड़े बोल, संथाल आदिवासियों का था, है और रहेगा… 

एक तरफ बीजेपी के ताला मरांडी के पक्ष में कई बड़े नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए विकास के नाम पर वोट करने के अपील कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस हमेशा से बीजेपी की तानाशाही और जुमलेबाजी को लेकर घेरता रहा है। अब देखना यह रोजक होगा कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में बाजी कौन मारता है।

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...