कटिहारः आजमनगर थाना क्षेत्र के पल्सर गांव में एक सिरफिरे युवक ने कुदाली से काटकर 55 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी. मृतिका दूधिया देवी मखाना खेत में काम कर लौट रही थी. इस दौरान गांव के ही बेचैन ऋषि ने कुदाली से बार कर महिला की हत्या कर दी. हत्या के पीछे की वजह महिला पर डायन होने का अंधविश्वास बताया जा रहा है.
अनुमंडल डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.


















