Advertisment

नीरज का लालू पर तंज, कहा- जो करते हैं लालटेन से प्यार, वो करें बिजली से इनकार

पटना : लोकसभा चुनाव का चुनाव प्रचार तो खत्म हो गया है। कल एक जून को यानी सातवें और आखिरी चरण का चुनाव होना है। इस बीच नेताओं का एक-दूसरे पर बयानबाजी का दौर जारी है। जदयू के एमएलसी ओर पूर्व मंत्री नीरज कुमार अपने कड़क बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जममकर निशाना साधा है। नीरज ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर हमला किया है।

GOAL Logo page 0001 29 22Scope News

कटवा लें बिजली का कनेक्शन

नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निश्चय हर घर बिजली बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन कुछ लोगों की बिजली खराब लग रही है। नीरज ने कहा कि जिनको लालटेन से प्यार वह बिजली से इनकार क्यों नहीं कर रहे हैं। जो लोग लालटेन को मत दे रहे हैं, वह अपने घर का बिजली कनेक्शन कटवा लें। फिर उनके परिजन ही उन्हें तपिश भरी गर्मी में नीतीश कुमार के विकास की परिभाषा समझा देंगे।

नीरज ने गिनाई उपलब्धि

बिहार में अब अंतिम चरण का चुनाव एक जून को होना है। 32 सीटों पर चुनाव हो चुका है। केवल आठ सीट का चुनाव कल होना है। जिसमें एक सीट पाटलिपुत्र का भी है, जिस पर लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती फिर से चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे तो कई सीट हॉट सीट बना हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव से ठीक पहले बिहार में बिजली की बेहतर स्थिति को लेकर जदयू के तरफ से उपलब्धि बताने की कोशिश हो रही है।

राजद को जदयू प्रवक्ता ने घेरा

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव-राबड़ी देवी के शासनकाल में हुए नरसंहार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा था कि इंडी गठबंधन के नेता जवाब दें। लालू-राबड़ी के शासनकाल में जो नरसंहार हुए हैं। तेजस्वी यादव उसके बारे में बोले क्योंकि अब अंतिम चरण का चुनाव है। जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है वहां 88 नरसंहार हुए थे। ऐसे में वहां की जनता इनसे जवाब मांग रही है।

यह भी पढ़े : नीरज का तेजस्वी पर हमला, कहा- आपके माता-पिता के राज में खुले थे 113 चरवाहा विद्यालय

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...