गिरिडीह में एसीबी ने पंचायत सचिव को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

गिरिडीह. धनबाद एसीबी ने आज गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड में पीरटांड़ के पंचायत सचिव मोहम्मद मंसूर को तीन हजार धूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की कारवाई से प्रखंड कार्यलय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कई कर्मी वहां से भाग खड़े हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की कारवाई आज सुबह करीब 11 बजे हुई। कार्रवाई एसीबी धनबाद के डीएसपी मुन्नू टुड्डू के नेतृत्व में हुई। टीम ने सीधा प्रखंड कार्यलय में जनसेवक मोहम्मद मंसूर को पीरटांड़ के खुखरा के गांव निवासी जहांगीर से तीन हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने आरोपी का हाथ धुलवाया, जिससे उसके हाथ से रंग छुटने के बाद उसे गिरफ्तार कर धनबाद ले गए।

जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव मोहम्मद मंसूर द्वारा खुखरा के जहांगीर से उसके गांव के एक कुएं की मरम्मती की योजना का बुक किए एमभी के आधार पर बिल पास करने के नाम पर तीन हजार की मांग कर रहा था। इस बात की सूचना जहांगीर ने धनबाद एसीबी को दी। इसके बाद एसीबी की टीम डीएसपी मुन्नू टुड्डू के नेतृत्व में पीरटांड़ प्रखंड कार्यलय पहुंच कर कारवाई में जुट गए और जहांगीर से पंचायत सचिव को देने के लिए अपने तीन हजार दिया।

इसके बाद जहांगीर ने जब पंचायत सचिव मोहम्मद मंसूर को तीन हजार दिया, तो टीम के जवानों ने उसे घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। बताया जाता है कि कुंआ मरम्मती की योजना 41 हजार की थी। योजना की इसी राशि के आधार पर बिल पास करने के लिए पंचायत सचिव ने तीन हजार घूस की मांग की थी।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...