पटना: लोकसभा चुनाव अब संपन्न हो गया है। चुनाव समाप्त होने के बाद भी दोनों गठबंधन के नेता अपनी सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए की सरकार बहुमत से बन रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पटना पहुंचे जहां उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष के 295 से अधिक सीट जीतने के दावे पर कहा कि वे लोग सपना देख रहे हैं और उनका सपना 04 जून को टूट जायेगा।
देश की जनता भारत को ऊंचाइयों पर देखना चाहती है और देश को मोदी जी ही देश को ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। देश की जनता ने भाजपा को अपार प्रेम और स्नेह दिया है। मोदी जी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि अब जेल आते जाते रहेंगे।
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर हमला मामले में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रामकृपाल जी बहुत ही अच्छे और सक्षम नेता हैं। गोली और बम चलना लालू जी के राज्य में आम बात हो गई थी। अभी हार के डर से विपक्ष ने बौखलाहट में उनके ऊपर हमला किया है। जबकि अग्निवीर योजना के विरोध में राष्ट्रपति के पास राहुल गांधी के जाने की बात पर उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं चार जून के बाद वे इटली चले जाएंगे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
BJP BJP BJP BJP
BJP
Highlights



















