पटना: देश में लोकसभा चुनाव खत्म हो गया और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही दौर शुरू हो गया है एग्जिट पोल का। एग्जिट पोल के दौर में एनडीए गठबंधन को बहुमत से सरकार बनाते हुए दिखाया जा रहा है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एग्जिट पोल पर हमला बोलते हुए कहा कि जब 49 डिग्री की भीषण गर्मी पड़ रही थी तब मीडिया के लोग गांव और कस्बो में दिखाई नहीं दे रहे थे लेकिन अब एसी में बैठ कर एग्जिट पोल दिखा रहे हैं। सभी लोग मोदी घराना के पत्रकार हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने तय कर लिया इंडिया साइनिंग का और इंडिया गठबंधन की सरकार बन कर रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों ने मोदी को नकार दिया है और वोट किया है तेजस्वी के संकल्प और इंडिया गठबंधन के संकल्प पर।
देश ने वोट किया है रोजगार के नाम पर, माता बहनों ने वोट किया है एक लाख रूपये खाते में आने के नाम पर, अग्निवीर योजना समाप्त करने के नाम पर। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि एसी में बैठ कर मोदी घराने की चमचागिरी करने वाले लोगों को मैं आगाह करना चाहता हूं कि इस बार इंडिया गठबंधन के हाथ में देश का बागडोर जाने वाला है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
RJD RJD RJD
RJD


















