Lok Sabha Election: एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत, जानिए 10 कंपनियों का डाटा

Lok Sabha Election: लोकसभा के आज आखिरी चरण में देशभर की 57 सीटों पर वोटिंग हुई। वोटिंग समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। करीब सभी एग्जिट पोल में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की केंद्र में सरकार बनती दिख रही है। हालांकि अंतिम परिणाम 4 जून को आएगा।

Lok Sabha Election: एग्जिट पोल जारी

न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 355-370 सीटें, इंडिया गठबंधन को 125-140 सीटें और अन्य को 42-52 सीटें मिलने की संभावना जताई है। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 361-401 सीटें, इंडिया गठबंधन को 131-161 सीटें और अन्य को 8-20 सीटें मिलने की संभावना जताई है। टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 358 सीटें, इंडिया गठबंधन को 152 सीटें और अन्य को 33 सीटें दी हैं।

Lok Sabha Election: एग्जिट पोल एनडीए को पूर्ण बहुमत

वहीं एनडीटीवी इंडिया-जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 365 सीटें, इंडिया गठबंधन को 142 सीटें और अन्य को 36 सीटें दी हैं। न्यूज नेशन ने एग्जिट पोल में एनडीए को 342-378 सीटें, इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें दी हैं। एबीपी-सी वोटर ने एग्जिट पोल में एनडीए को 353-383 सीटें, इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें दी हैं।

वहीं रिपब्लिक टीवी मैट्रिज़ ने एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें और अन्य को 43-48 सीटें दी हैं। इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स ने एग्जिट पोल में एनडीए को 371 सीटें, इंडिया गठबंधन को 125 सीटें और अन्य को 47 सीटें दी हैं। वहीं आज का चाणक्य ने एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीटें, इंडिया गठबंधन को 107 सीटें और अन्य को 36 सीटें दी हैं। वहीं रिपब्लिक टीवी PMARQ ने एनडीए को 359 सीटें, इंडिया गठबंधन को 154 सीटें और अन्य को 30 सीटें दी हैं।

Lok Sabha Election: सात चरणों में मतदान

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई और छठे चरण की वोटिंग 25 मई को हो चुकी है। वहीं सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img