एग्जिट पोल को संतोष सुमन ने बताया महज रुझान, कहा- असली नतीजे NDA के लिए होंगे ज्यादा बेहतर

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 के एग्जिट पोल में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने इस महज रुझान बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस तरह से नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। उससे असली नतीजे एग्जिट पोल से ज्यादा बेहतर होंगे और एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार केंद्र में विकास वाली सरकार बनाएगी। डॉ. संतोष कुमार सुमन ने एग्जिट पोल के बाद बिहार समेत देश के तमाम गरीब गुरबों का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन को अधिक से अधिक वोट देकर 400 पर के अनुष्ठान को फलीभूत करने में अपनी भूमिका निभाई।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

देश की जनता ने विपक्ष को एग्जिट कर दिया – संतोष कुमार सुमन

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल तो सिर्फ रुझान है, जिसमें देश की जनता ने विपक्ष को एग्जिट कर दिया है। असली नतीजे इससे ज्यादा बेहतर होंगे। इसके लिए मैं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की ओर से देश और प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूं। खास कर गरीब-गुरबा जनता का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने देश हित में एनडीए पर भरोसा किया और फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गया सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र की जनता का भी शुक्रिया – मंत्री सुमन

उन्होंने आगे कहा कि मैं गया सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र की जनता का भी शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने गया के लिए अपने जीवन का हर एक लम्हा समर्पित कर चुके जीतनराम मांझी पर भरोसा जताया है और उन्हें दिल्ली भेजने की लिए अपना बहुमूल्य मत दिया है। साथ ही विपक्ष से कहना चाहता हूं कि लोक लुभावने वादे से ज्यादा जनता विकास और विश्वास की नीयत पर भरोसा करती है और आज इसका मतलब सिर्फ एनडीए होता है।

यह भी पढ़े : राजेश भट्ट ने कहा- चुनाव परिणाम आते हीं INDI गठबंधन की बोलती हो जाएगी बंद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...