Advertisment

बहुआरा गांव में गड्ढे में डूबने से मां-बेटी की मौत

बेगूसराय : मां-बेटी की मौत – परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में मां-बेटी की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई.

घटना रविवार की देर रात की है. बहुआरा गांव निवासी रणधीर राम का 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने

3 साल पुत्री के साथ शौच के लिए गई थी तभी वह गड्ढे में डूब गई जिससे दोनों की मौत हो गई.

हालांकि गांव में चर्चा यह भी है कि पारिवारिक विवाद के बाद सुनीता अपने दो बच्चों के साथ गड्ढे में

कूद गई थी लेकिन उसका एक पुत्र किसी तरह बाहर निकल गया जबकि मां बेटी की डूबने से मौत हो गई.

घटना की सूचना पर परिहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस मृतका के मायके वालों का भी इंतजार कर रही है. पुलिस हादसा या खुदकुशी दोनों बिंदुओं

पर जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मां-बेटी की मौत हादसा है या आत्महत्या.

गांव में एक साथ मां बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.

रिपोर्ट : सुमित

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...