Advertisement
Advertisement

राजेश भट्ट ने कहा- चुनाव परिणाम आते हीं INDI गठबंधन की बोलती हो जाएगी बंद

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने आज यानी रविवार को बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन जिसने इंडिया का नाम शर्मसार करने का प्रयास किया है। अभी एग्जिट पोल के नतीजे आते हीं घबरा गई है। अब लोकसभा चुनाव परिणाम कल जारी होते ही उसकी बोलती बंद हो जाएगी।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है – डॉ. भट्ट

डॉ. भट्ट ने कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। जो भ्रष्टाचार की सजा से बचने के लिए एक मंच पर खड़े जरूर दिख रहे हैं लेकिन इनके ना तो विचारधारा मिलते हैं और ना ही दिल। ऐसे बेमेल गठबंधन वाले राजनीतिक दलों से बने भानुमती के कुनबे से भला देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उसे अभियान को क्या झटका लगेगा जो सिर्फ देश के लिए और देश के विकास के लिए दिन रात संकल्पित होकर काम करते हैं।

चुनाव के परिणाम आएंगे तब उनकी बोलती बंद हो जाएगी – राजेश

डॉ. भट्ट ने कहा कि जब चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे तब उनकी बोलती बंद हो जाएगी। क्योंकि देश की जनता ने एनडीए के पक्ष में अपना प्रचंड वोट देकर इन्हें पहले ही नकार दिया है। जिस पर चार जून को सिर्फ मुहर लगनी बाकी है। प्रधानमंत्री के उस अभियान को रोकने के लिए इन लोगों ने चुनाव के दौरान तरह-तरह के प्रपंच गढे लेकिन साजिश में पूरी तरह से असफल रहे। देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा और 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा।

यह भी पढ़े : ‘बिहार में 1 से 2 सीट छोड़कर सभी सीटें जीतेगी NDA’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...