Advertisement
Advertisement

CHIRAG की मां को गाली देना महिला और दलित विरोधी, पार्टी की सोची समझी रणनीति- डॉ राजेश भट्ट

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तेजस्वी की जमुई में आयोजित जनसभा के दौरान उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान की मां को सरेआम गाली देना और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल को महिला और दलित विरोधी बताया है। डॉ भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का महिला और दलित विरोधी चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर से उजागर हुआ है।

डॉ भट्ट ने राष्ट्रीय जनता दल पर आरोप लगाया कि उक्त घटना पार्टी की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है जिससे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी कतई इनकार नही कर सकते। घटनास्थल पर वे स्वयं मौजूद थे, बावजूद इस घृणित कृत्य पर उन्होंने कोई प्रतिरोध नही जताया, जो बेहद दुखद है। इस मामले पर तेजस्वी का घटनास्थल पर मौन रहना उनकी मौन सहमति और महिला और दलित विरोधी सोच को दर्शाता है। घटना की जितनी भी निंदा की जाय वह कम है। डॉ भट्ट ने कहा कि यह अपमान सिर्फ एक मां की नहीं बल्कि पूरी मातृशक्ति का अपमान है, बावजूद तेजस्वी ने इस घटना पर खेद व्यक्त करना भी उचित नही समझा।

डॉ भट्ट ने कहा कि तेजस्वी को एक महिला और एक मां का अपमान के लिए उन्हें पूरे बिहार की माताओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए और अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर उन्हें सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। डॉ भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ न केवल अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल कर दलित नेता और एक महिला का घोर अपमान किया गया हैं, जो कानून का खुला उल्लंघन है इसके अलावे यह अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के अंतर्गत भी दण्डनीय अपराध है और चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन है।

डॅा भट्ट ने चुनाव आयोग से इस मामले पर कठोर से कठोर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। डॉ भट्ट ने बताया कि इस मामले को लेकर एनडीए का एक प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- रामराज CYCLE से चला केदारनाथ, एवरग्रीन इंडिया है मोटो

CHIRAG

CHIRAG
CHIRAG
CHIRAG
CHIRAG
CHIRAG
CHIRAG

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...