जमीनी विवाद में चली गोली, बाल-बाल बचे लोग, 5 घायल

भागलपुर : भागलपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दूसरे पक्षों के तरफ से गोलीबारी की घटना की अंजाम दिया गया जिसमें दो लोगों के कनपटी के सटते हुए गोली फायर हुई। हालांकि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं जबकि पांच लोग घायल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है। छह माह पहले भी दो पक्षों में मारपीट हुआ था।

भागलपुर के पिरपेंती रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं सभी घायल 

घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने उसे घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के पिरपेंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज चल रहा है। घटना में घायल कैलाश ठाकुर, सुजीत कुमार, सुभाष कुमार, रितेश कुमार और दिलीप ठाकुर शामिल है। घटना भागलपुर-कटिहार बॉर्डर के बीच मनिहारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा का है।

जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों ने गोली चला दी – जख्मी

घटना में जख्मी सुभाष ठाकुर ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों ने गोली चला दी। हम जैसे घर से बाहर निकले तो लोग हम पर भी हमला कर दिया घटना में कुल चार लोग जख्मी है जिसमें दो को गोली लगी है इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है फिलहाल घायल का इलाज भागलपुर के पीरपेंती अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े : आदमपुर चौक स्थित चार मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...