आदमपुर चौक स्थित चार मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

भागलपुर : भागलपुर मे भीषण आगजनी की घटना जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर चौक के समीप हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के वजह से हादसा हुआ है। हादसे के वक्त घर के कोई सदस्य नहीं थे। स्थानीय सूत्रों के माने तो आग की लपटे को देख लोगों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दमकल टीम को घटना की जानकारी दिया। लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट के तीसरी फ्लोर से धुआं देखी गई।

आग के कारण सारा सामान जलकर हो गया पूरी तरह राख 

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल के तीन छोटे बड़े गाड़ियां मौके पर पहुंची घंटों कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत की सूचना नहीं है। घटना में सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। किराएदार मोनू वर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से हादसा हुआ है। हादसे के वक्त हम लोग घर में नहीं थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट हुई है।

यह भी पढ़े : JDU नेता को अर्धनग्न कर बदमाशों ने पीटा, जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...