यह तो गजब है भाई बायोमेट्रिक टैब में अटेंडेंस की जगह बज रहा है यूट्यूब में भोजपुरी गाना

रांची: यह तो गजब है भाई बायोमेट्रिक टैब में अटेंडेंस की जगह बज रहा है यूट्यूब में भोजपुरी गाना। मामला रिम्स के सुपर स्पेशलिटी विंग का है।

जहां डॉक्टरों के अटेंडेंस के लिए जगह-जगह पर बायोमेट्रिक टैब लगा हुआ है लेकिन मरीज के अटेंडेंट ने अब इसमें छेड़छाड़ शुरू कर दिया है।बायोमेट्रिक टैब में अटेंडेंस सेटअप को मैन्युअल से हटाकर उसमें यूट्यूब चलाया जा रहा है।

रविवार को मीडिया पर्सन ने ऐसा करते हुए दो युवकों को देखा और फोन निकाल कर उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की लेकिन युवक मौके से फरार हो गए।

वर्तमान में रिम्स के पूरे बिल्डिंग में बायोमेट्रिक टैब डाक्टरों  के अटेंडेंस के लिए लगा हुआ है। लेकिन इस उपकरण की सुरक्षा के लिए कोई भी व्यवस्था रिंम्स प्रबंधन के द्वारा नहीं किया गया है।

अब इन उपकरणों में मरीज के परिजनों द्वारा छेड़छाड़ की भी जानकारी सामने आ रही है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इन उपकरणों से ऑनलाइन फ्रॉड भी बहुत आसानी से किया जा सकता है।

लेकिन इसकी जवाब देही लेने वाला फिलहाल रिम्स में कोई नहीं है। मामले पर रिम्स प्रबंधन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की कोई जानकारी मीडिया पर्सन को नहीं दी गई है।

इंटरनेट से कनेक्ट इन डिवाइस से आसानी से कोई भी फ्रॉड कर भाग सकता है। हर दिन राज्य में लाखों- करोड़ों की साइबर ठगी हो रही है। कहीं यह ठगी रिम्स के रजिस्टर्ड डिवाइस से न हो जाए।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...