प्रेम प्रसंग में छोटा भाई नाबालिग के साथ फरार, बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई

रांची: छोटा भाई प्रेम प्रसंग में नाबालिग के साथ फरार हाे गया, जब इस मामले में पुलिस ने बडे़ भाई से जानकारी मांगी लेकिन जब पुलिस को इस मामले में किसी भी प्रकारी की कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दिया मामला अनड़ा थाना क्षेत्र का है

आरोप है कि चिलदाग निवासी राहुल नायक को पुलिस ने 15-20 लाठी मारी, जिससे राहुल के जांघ का पिछला हिस्सा व दोनों हाथों में फफोला पड़ गए हैं और सूज गए हैं। उसे नित्य क्रिया करने में भी काफी परेशानी हो रही है।

जख्मी राहुल का सीएचसी अनगड़ा ने भी इलाज करने से इंकार कर दिया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने थाना रिपोर्ट की मांग की, नहीं देने पर इलाज नहीं किया। बाद में गोंदलीपोखर स्थित एक निजी अस्पताल में राहुल का इलाज कराया गया। राहुल का चिलदाग में साहिल साउंड व कैटरिंग का बिजनेस है।

इस मामले में अनगड़ा थाना प्रभारी चमरा मिंज ने बताया कि नाबालिग युवती की खोजबीन के लिए राहुल को उठाया गया था। लेकिन इसी क्रम में उसने एक जवान को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस पर आक्रोशित जवानों ने थोड़ी बहुत पिटाई की। साहिल पर संगीन आरोप है। इस मामले में उसके परिजन मदद नहीं कर रहे हैं।

बचने के लिए अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। मामला पोक्सो एक्ट से जुड़ा है। राहुल नायक ने बताया कि गायब होने के बाद से छोटे भाई साहिल की लगातार खोजबीन कर रहे हैं। उसका मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है।

संभावित परिचितों के पास उसे ढूंढ लिया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच 2 जुलाई की रात में मुझे घर से उठा कर दिनभर मुझे रह-रह कर बेरहमी से थाना में पीटा गया। मेरे साथ मेरे पिता शंकर नायक व सालहन के मेरे दोस्त अजय महतो को भी पुलिस ने उठाया था।

लेकिन दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। 3 जुलाई की सुबह 5 बजे के करीब डुंगरी रिंग रोड के पास बीच सड़क में लिटाकर मुझे लाठियों से पीटा गया। इस पूरे प्रकरण में मेरा क क्या गुनाह है। गलती भाई ने ई ने की तो सजा भी उसे ही मिले।

 

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...