पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में 14 लाख रूपये लूट लिया। घटना राजधानी पटना से सटे बिहटा की है जहां गोखुलपुर के समीप उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच की संख्या में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने करीब 14 लाख रूपये लूट लिए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसे और हथियार के बल पर बैंक कर्मी और ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया और रूपये लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी घुसे और गार्ड समेत सभी ग्राहक और बैंक कर्मी को हथियार का भय दिखा कर बाथरूम में बंद कर दिया। अपराधियों ने बैंक कर्मियों से लॉकर रूम का चाभी छीन कर लूट की घटना को अंजाम दिया।
मामले में बैंक के मैनेजर राजेश कुमार ने कहा कि वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली की बैंक में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी बैंक के अंदर करीब 10 मिनट तक रहे और बैंक की तिजोरी से करीब 14 लाख रुपया निकाल कर चलते बने। घटना की सूचना मिलने के बाद दानापुर डीएसपी टू पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
BJP ने दिया एक क्विंटल लड्डू का आर्डर, कार्यकर्ता भी जुटे हैं लड्डू बनाने में
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
PATNA PATNA PATNA
PATNA


















