तेजस्वी ने कहा- कुछ गड़बड़ नहीं हुआ तो हम जीत रहे हैं चुनाव

पटना : लोकसभा चुनाव के मतगणना से पहले दिल्ली में इंडिया गठबंधन की कल यानी रविवार की बैठक हुई थी जिसमें बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भाग लेने के लिए गए हुए थे। आज यानी रविवार को तेजस्वी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है।

GOAL Logo page 0001 2 22Scope News

295 से ज्यादा सीट इंडिया गठबंधन जीतेगी – तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंच कर पटना एयरपोर्ट पर कहा कि अगर मतगणना में कोई धांधली नहीं हुआ तो हमलोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। इंडिया एलायंस 295 सीट से ज्यादा लाकर केंद्र में सरकार बनाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि 295 सीट से कम हमें बिल्कुल नहीं मिलेगी। इसलिए देश की जनता को हम धन्यवाद करते हैं कि वह हमारे साथ हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर 2020 के चुनाव जैसे धांधली हुई तो इस बार जनता इस चीज को बर्दाश्त नहीं करेगी।

बिहार में हमारी गठबंधन 25 से ज्यादा सीटें जीतेगी – विपक्ष के नेता

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को लेकर जो इधर-उधर की बात करते हैं तो हम कहना चाहते हैं कि बिहार में 25 से ज्यादा सीट हमलोग जीतने जा रहे हैं। एग्जिट पोल पर बोले तेजस्वी ने कहा एग्जिट पोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोल है, यह मनोवैज्ञानिक तरीके से कुछ टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है। एग्जिट पोल मीडिया का सर्वे और मोदी का सर्वे है और हमारा जनता का पोल है और मोदी का पोल सुपर फ्लॉप है। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीटिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि कल के बाद देखते हैं क्या होता है।

यह भी पढ़े : RJD ने कहा- 2024 चुनावी अभियान के योद्धा हैं तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...